मधुर

११ अक्टूबर २०२१ ११:०४ रात के।
आज मधुर ने कॉल काट दिया, मैं ने भी एक बार ही ट्राय किया, दिल थोड़ा भारी हो गया, मुझे उससे प्यार तो हो गया है, पर कुछ ज्यादा ही समय हो गया है, और फिर भी वैसा कनेक्शन महसूस करता हूं, कुछ तो बात हैं उसमें, पता नही कब अच्छा लगने लगा, पर अच्छा लगने लगा, ६ सितंबर वो कभी भूलेगा नही, और यह सबसे अच्छा काम किया मैंने, इसी बहाने वो जिंदगी भर तो मुझे याद रखेगा, और क्या ही चाहिए। पर दिल भारी है, उसने कॉल काट दिया उठाया तक नहीं, थोड़ा दुख हुआ है।
क्या पता शायद उसे प्यार करना गलती थी, शायद हम अच्छे दोस्त ही रहते, मुझे पता नही वो मेरे बारे में क्या सोचता है, उसने कहां था की है अटैचमेंट काफी है, पर क्या, सच में है? 
अगर होता तो वो कुछ तो बताता,
पर कोई ज़रूरी चीज भी हो सकती है, या फिर उसे बात करने का मन ना हो, काफी थक गया होगा, पूरा दिन कॉलेज, 
अच्छा लगता है, उसकी बातें अच्छी है,
कल तो ४ घंटे तक बातें हो गई, रविवार की रात, सोमवार में कब बदली पता नही चला।
काश वो भी प्यार करता हो, और अगर नही भी करता, तो परवाह तो करता हो, वो भी नही करता, तो शायद हमारा जो ऑनलाइन रिश्ता बना है, उसकी इज्जत तो करता ही होगा, बस मुझसे हफ्ते में कभी कभी बातें करता रहे, अच्छा होगा, काफी मिस करता हूं उसे। दिल भारी सा हुआ बैठा था, अब कुछ ठीक है।
भगवान अच्छे लोगों को दूर मत ले जाओ।

Popular posts from this blog

geet

Pathaan