अनदेखा कर दिया।

आजकल सब अनदेखा कर रहे है, उस पर्ल नेकलेस वाले लड़के से बात करने की कोशिश की उसने नही की और जिम खाने की ओर से आते समय वो फैशन/सिंगर वाले लड़के ने देखा पीछे वो अलग बेइज्जती, क्या यार।

एक शिवम अच्छा लगता है और वो घंटा बात नही करता है, ख़ैर, सब इग्नोर कर रहे है तो वो भी सही।

एक प्रज्वल है जो बात करता है, अच्छा लगता है।

११वी और १२ वी में कितने अच्छे से उसने सब किया, ११ वी -१२ अलग ही थे, अमीरों के बीच एक झोपड़पट्टी का लड़का, क्या क्लास डिफरेंस है, कुछ लोगों के पास फ़ीस भरने तक के पैसे नही और कुछ लड़के अय्याश,
लेकिन ये अय्याश लोग ही बेहद खूबसूरत है, अब इसका क्या करें? 
दिल तो इन्ही पर आ रहा है!

सिंगिंग में भाग लिया पर हम सब अपना काम करेंगे, कोई बात नही करेगा, गलत है यह।
वाइब मिलना तो दूर ढंग से बात ही नही हो रही है किसी से, अब जो भी है, जैसा भी है, है, और मानना पड़ेगा, सहना पड़ेगा, मुकद्दर को यह मंजूर तो इसमें मेरा क्या कसूर।




Popular posts from this blog

geet

Pathaan

मधुर